जामताड़ा पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति, भीड़ प्रबंधन तथा आकस्मिक घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल की तत्परता और क्षमता का परीक्षण करना था।

 

Sponsored Advertisement

मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न परिस्थितियों का वास्तविक रूप से अभ्यास कराया गया। इसमें दंगा नियंत्रण, भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति, घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बम निरोधक दस्ते की कार्रवाई तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। पुलिस जवानों ने पूरे अनुशासन और समन्वय के साथ अभ्यास में हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जामताड़ा, सार्जेंट मेजर, सार्जेंट सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जवानों को हर परिस्थिति में सतर्क रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।

 

मीडिया से बातचीत के दौरान अधिकारियों ने कहा कि त्यौहारों के दौरान जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से जवानों का मनोबल बढ़ता है और वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्यौहारों को आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ मनाएं तथा सुरक्षा नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

संवाददाता : संतोष कुमार

स्थान : जामताड़ा

  • Related Posts

    जामताड़ा में जनता दरबार में पहुंचीं 40 फरियादें, डीसी ने एक सप्ताह में निपटारे के दिए निर्देश

    आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में…

    बोकारो में बारिश बनी आफत, भारी पेड़ गिरने से युवक गंभीर घायल; प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    बोकारो में मंगलवार को हुई तेज बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बोकारो समाहरणालय के समीप अचानक एक भारी-भरकम पेड़ दीवार पर जा गिरा। पेड़ गिरने से दीवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *