प्रिंस को इंसाफ दिलाने तक नहीं रुकेंगे”: श्रद्धांजलि सभा में रोशन आनंद का संकल्प, गरीब महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां

ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आनंद के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार को उनके पैतृक गांव में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा के दौरान रोशन आनंद द्वारा गांव की गरीब एवं असहाय महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण भी किया गया।

 

Sponsored Advertisement

मीडिया से बातचीत करते हुए रोशन आनंद ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद वह जल्द ही अपने छात्रों के बीच लौटेंगे और पहले से अधिक मजबूती के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा, “हम अपने विद्यार्थियों के बीच फिर से जाएंगे और नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई की शुरुआत करेंगे। जब तक हमारी सांसें चलती रहेंगी, तब तक हम अपने भाई प्रिंस के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ते रहेंगे।”

 

सिस्टम द्वारा लगातार परेशान किए जाने के सवाल पर रोशन आनंद ने कहा कि यह कलयुग है और जो जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं करेगी तो उन्हें न्याय मिलना कठिन होगा, लेकिन उन्हें भगवान की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “अगर सिस्टम हमें इंसाफ नहीं दिला पाएगा तो हम यह मामला भगवान पर छोड़ देंगे। हमारा न्याय भगवान करेगा।”

 

श्रद्धांजलि समारोह में दिल्ली से पहुंचे यूपीएससी शिक्षक संजीव शर्मा ने भी प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रिंस उनके छोटे भाई की तरह थे और रोशन आनंद से उनका आत्मीय संबंध है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

वहीं, श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि यह समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं बल्कि परिवार के दुख में सहभागी बनने का है। उन्होंने कहा कि वह रोशन आनंद और उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़े हैं तथा जहां भी आवश्यकता होगी, पूरा सहयोग करेंगे। विधायक ने भी सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।

 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्रिंस यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग को एक स्वर में दोहराया।

  • Related Posts

    शिवनारायणपुर में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 जिंदा कारतूस बरामद

    भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बरामदगी और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    सहरसा में शराब माफिया का खेल! ठुठ्ठी मुसहरी में रोज पहुंच रही शराब की खेप, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

    सहरसा में शराब माफिया का खेल! ठुठ्ठी मुसहरी में रोज पहुंच रही शराब की खेप, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *