श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता, बोले- रोशन आनंद की शिकायत पर अब तक FIR नहीं होना सरकार की बड़ी विफलता

सहरसा। प्रिंस यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रिंस यादव के निधन से पूरा क्षेत्र दुखी है और वह शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हैं।

 

Sponsored Advertisement

विधायक ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा से पहले उन्हें रोशन आनंद और उनके चाचा का फोन आया था। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए उन्होंने एसडीओ से बातचीत कर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की थी, जिसके बाद सभा स्थल पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई।

 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन और जनाक्रोश को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि जनता को अपनी बात रखने और नाराजगी व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोग अपने जनप्रतिनिधियों से न्याय और समाधान की उम्मीद रखते हैं, इसलिए यदि कहीं आक्रोश दिखाई देता है तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

 

इस दौरान उन्होंने भाजपा और एनडीए के कुछ नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नेता केवल औपचारिकता निभाने और दिखावे के लिए पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं, जबकि मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक ने कहा कि रोशन आनंद द्वारा दिए गए आवेदन पर आज तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जो बेहद चिंताजनक है।

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है, लेकिन स्थिति यह है कि सीबीआई जांच तो दूर, अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है। विधायक ने इसे सरकार और प्रशासन की गंभीर विफलता बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

    नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *