बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, सुलतानगंज में सनसनी; हत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अबजुगंज हॉल्ट से मिरहट्टी पंचायत जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे पर उनकी नजर पड़ी। करीब जाकर देखने पर बोरे से एक महिला का पैर बाहर निकला दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही लोगों के होश उड़ गए और तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी सुलतानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस शव की पहचान, मौत के कारण और घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है, हालांकि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

 

घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और महिला की पहचान को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *