विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण



विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रदीप साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत फलदार पौधे लगाकर की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदीप साहू ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का संकल्प लिया है और इसी अभियान की शुरुआत जिला कार्यालय से की गई है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवनियुक्त जिला प्रभारी का कार्यालय आगमन एक सुखद संयोग है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से जिला कार्यालय के अलावा सभी मंडलों और बूथ स्तर पर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हर कार्यकर्ता को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने भी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ बच्चों के नाम’ लगाने का संकल्प समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अपने घरों के आसपास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता : संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत; गोतिया पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अति नंदन चौधरी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *