पटना के सरारी गांव में कोबरा का कहर: दो दिन में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, गांव में दहशत

पटना: दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सरारी गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज दो दिनों के भीतर ब्लैक कोबरा के डसने से परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।

घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई, जब गांव निवासी मुन्ना महतो को कथित तौर पर ब्लैक कोबरा ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने सांप की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

Sponsored Advertisement

परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि दूसरी बड़ी त्रासदी सामने आ गई। मुन्ना महतो की 12 वर्षीय भतीजी आरती कुमारी घर के पास झाड़ू लेने गई थी। उसी दौरान बिल में छिपे कोबरा ने उसे डस लिया। सांप के काटते ही बच्ची दर्द से चीखने लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जहर का असर इतना तेज था कि डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

मृतका के भाई रौशन कुमार ने बताया कि उसकी बहन ने उसे आवाज लगाकर घटना की जानकारी दी थी। उसने तत्काल बिल को बंद कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, मृतका के चाचा चंदन महतो ने बताया कि पहले भी सांप की तलाश की गई थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने सपेरों की मदद से सांप को पकड़कर गांव से दूर छोड़ दिया। सरारी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक ही परिवार में लगातार दो मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

गर्मी और बरसात के मौसम में सांपों की सक्रियता बढ़ने के कारण लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने, घरों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित कराने और सांपों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस घटना ने पूरे सरारी गांव को गमगीन कर दिया है।

  • Related Posts

    रास्ते में बंधे जानवर को हटाने की बात पर विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में रास्ते पर बंधे जानवर को हटाने की बात कहना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि रास्ते से जानवर हटाने को लेकर शुरू…

    नाथनगर में चोरी का खुलासा, जलाए हुए सोने समेत चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी कुमार और संतोष कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *