बेतिया में उगा जापान का ‘सूरज का अंडा’, लाखों में बिकने वाला मियाजाकी आम बना आकर्षण का केंद्र


पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में इन दिनों एक खास आम चर्चा का विषय बना हुआ है। जापान का प्रसिद्ध मियाजाकी आम, जिसे ‘एग ऑफ द सन’ यानी ‘सूरज का अंडा’ कहा जाता है, स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। अपनी चमकदार लाल रंगत, बेहतरीन स्वाद और दुर्लभता के कारण यह आम दुनिया के सबसे महंगे फलों में गिना जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है, जबकि भारत में भी इसकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है।

बेतिया के एक स्थानीय परिवार ने अपने घर की छत पर इस विदेशी आम का पौधा लगाया था। परिवार के सदस्यों, खासकर महिलाओं ने इसकी देखभाल पूरे समर्पण और मेहनत से की। जब पौधे में पहला फल आया तो उसकी गहरी लाल चमक और अनोखी बनावट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देखते ही देखते इस दुर्लभ फल की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई।

Sponsored Advertisement

स्थिति यह रही कि इस एकमात्र फल के लिए 20 से 22 हजार रुपये तक की बोली लगाई गई। हालांकि अच्छी कीमत मिलने के बावजूद परिवार ने इसे बेचने से साफ इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि यह उनके परिश्रम और प्रेम का परिणाम है, इसलिए पहला फल परिवार का ही रहेगा और इसे प्रसाद के रूप में ठाकुर जी को अर्पित किया जाएगा।

कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ रविकांत का कहना है कि यदि सही तकनीक और उचित देखभाल अपनाई जाए तो बिहार और विशेष रूप से चंपारण क्षेत्र में मियाजाकी आम की सफल खेती की जा सकती है। इससे किसानों के लिए आय के नए अवसर खुल सकते हैं।

वहीं पौधा लगाने वाले किसान मुनेश कुमार बताते हैं कि उन्हें इस आम के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी मिली थी। उनका मानना है कि बेतिया में इस आम की सफल पैदावार अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और भविष्य में यह खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने का बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

  • Related Posts

    सहरसा सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और बच्चा बदलने का आरोप

    सहरसा। सदर अस्पताल में रविवार दोपहर नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने प्रसव कक्ष के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही…

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *