सहरसा सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और बच्चा बदलने का आरोप

सहरसा। सदर अस्पताल में रविवार दोपहर नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने प्रसव कक्ष के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही नवजात को नहीं दिखाए जाने और बच्चा बदले जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की। हालांकि, बच्चा बदलने समेत लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसकी वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

Sponsored Advertisement

परिजनों के अनुसार गांधी पथ निवासी रविकुमार की पत्नी अंजली कुमारी को शुक्रवार को प्रसव के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी, जिसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।

 

परिजनों का कहना है कि नवजात की हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें बच्चे को देखने तक नहीं दिया गया। रविवार को अस्पताल की ओर से नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रसव कक्ष के बाहर हंगामा करते हुए इलाज में कथित लापरवाही और नवजात की पहचान को लेकर सवाल उठाए। इसी दौरान परिजनों ने बच्चा बदले जाने की आशंका भी जताई।

 

मामले की जानकारी देने के लिए परिजनों ने सिविल सर्जन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूरे मामले की लिखित शिकायत देने को कहा।

 

परिजनों की ओर से शिकायत दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, अस्पताल में मौजूद कुछ अन्य मरीजों के परिजनों ने भी चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए।

 

फिलहाल अंजली कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और बच्चा बदलने का आरोप कितना सही है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

Related Posts

पुरानी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर भरोसा पड़ा भारी, गर्भवती महिला की मौत; डॉक्टर पर 20 लाख का मुआवजा

पुरानी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर भरोसा पड़ा भारी, गर्भवती महिला की मौत; डॉक्टर पर 20 लाख का मुआवजा

पटना हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस वी. कामेश्वर राव की नियुक्ति पर राष्ट्रपति की मुहर

पटना हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस वी. कामेश्वर राव की नियुक्ति पर राष्ट्रपति की मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *