भागलपुर। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित 13वीं बिहार इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक खेल देखने को मिले। प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. पम्मी राय ने पहले बोर्ड पर चाल चलकर किया।

चार चक्र के खेल के बाद विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

  • अंडर-7 बालिका वर्ग: मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी ने 4 अंकों के साथ बढ़त बनाई।
  • अंडर-7 बालक वर्ग: दरभंगा के आदर्श कुमार 3.5 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे।
  • अंडर-9 बालक वर्ग: मुजफ्फरपुर के सिद्धार्थ शांडिल्य ने 3.5 अंक अर्जित किए।
  • अंडर-11 बालिका वर्ग: पटना की आरोही सागर ने सभी 4 अंक हासिल कर बढ़त बनाई।
  • अंडर-11 बालक वर्ग: भागलपुर के एरिक और खगड़िया के आर्यन कुमार 4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।
  • अंडर-13 बालिका वर्ग: बेगूसराय की आर्या सिन्हा ने 4 अंक प्राप्त किए।
  • अंडर-13 बालक वर्ग: भागलपुर के प्रखर चौरसिया, पटना के अंकेश भारद्वाज और मुजफ्फरपुर के यथार्थ नाथनी ने 4-4 अंक हासिल किए।
  • अंडर-15 बालिका वर्ग: मुजफ्फरपुर की आद्या ने 4 अंक जुटाए।
  • अंडर-15 बालक वर्ग: दरभंगा के मनीष यादव, मुजफ्फरपुर के तेजस शांडिल्य और पटना के तन्मय राज शीर्ष पर हैं।
  • अंडर-17 बालिका वर्ग: गया की परी सिन्हा और पटना की प्रतीक्षा राज 3.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर रहीं।
  • अंडर-17 बालक वर्ग: मधेपुरा के समीर वर्धन और भागलपुर के शौर्य राज ने 3.5 अंक अर्जित किए।

प्रतियोगिता निदेशक श्री विजय कुमार यादव और मुख्य निर्णायक शाहिद हुसैन के निर्देशन में खेलों का संचालन हुआ। संघ के सचिव श्री अजय कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष श्री कुणाल कुमार राय भी इस आयोजन में उपस्थित थे।

कल शेष मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *