पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए की अप्रत्याशित जीत और पूर्ण बहुमत पर भाजपा नेताओं ने भारी प्रसन्नता जाहिर की। पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी की गई, नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गुलाल लगाकर ‘नमो-मोदी’ व ‘झालमुरी’ के नारे लगाए। इसे ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए नेताओं ने कहा कि जनता ने अब झूठे वादों को ठुकरा दिया है।इस दौरान भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में झालमुरी खाई, तो उसका असर ममता बनर्जी तक पहुंच गया। इसी का नतीजा है कि पुडुचेरी, असम और बंगाल की जनता ने एनडीए को चुना। मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के मंत्र से पार्टी नए कीर्तिमान रच रही है।”

भाजपा ने असम में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी, तो पश्चिम बंगाल व पुडुचेरी में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। विपक्षी दलों को करारी शिकस्त मिली। नेताओं का कहना था कि जनता ने जातिवाद व परिवारवाद से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दी। इस जीत का श्रेय असंख्य कार्यकर्ताओं, केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के अथक परिश्रम को दिया। भाजपा नेता शिबू पंडित ने कहा कि इन राज्यों में अब चहुमुखी विकास होगा। यह जीत सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि सुशासन व विकास की नीति पर जनता की मुहर है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, जिला मंत्री किरण बेसरा, विष्णु मंडल, पंकज मंडल, अमित मंडल, प्रमोद गोस्वामी, प्रबोध मंडल, मनोज मंडल, पिंकी सामंत, नीतू मोदी, मयना दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रत्येक मतदाता को बधाई दी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *