भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास एक युवक और एक लड़की और उसकी मां के द्वारा घंटों वाद विवाद होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सभी को कोतवाली थाना भेज दिया गया।
थाने में भी जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और लड़की की मां अपने बहन के बेटे को पुलिस वालों के सामने ही मारती नजर आई।
दरअसल ईशाकचक की रहने वाली युवती युवक पर आरोप लगा रही है कि पहले वह युवक उसका प्रेमी था और उसने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
वही मां के साथ भी युवक के अवैध संबंध का आरोप लड़की लगा रही है। जबकि लड़की की मां का कहना है कि उसकी बेटी के साथ युवक की शादी हुई है। वही लड़के का कहना है कि उसने मंदिर में शादी की है। लेकिन लड़की जाने को तैयार नहीं है।
वही उसने लड़की पर आरोप लगाया है कि वह अपनी मौसी के साथ उसे परेशान कर रही है और जबकि मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। वही कोतवाली पुलिस ने ईशाकचक थाने में मामला भेज दिया, वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि लड़का सही बोल रहा है या फिर लड़की।