पटना से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है. एनडीए समर्थित बीजेपी उम्मीदवार सूर्यकुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इस दौरन उनके साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू विधायक दल के नेता सरवन कुमार समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

नामांकन केबाद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य के शीर्ष नेताओं ने उन पर भरोसा जताया है. उन्होंने विश्वास दलाया कि वे इस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे र जनसेवा को प्राथमिकता देंगे.

यह सीट बीजेपी  मंगल पांडे नेता के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. मंगल पांडे 2025 के विधानसभा चुनाव में सिवान से विधायक चुने गए थे, जिसके बाद उन्हेंपरिषद की सदस्यता छोड़नी पड़ी. इसी कारण अब यहां उपचुनाव कराया जा रहा है.

अरविंद शर्मा की बात करें तो वे भूमिहार समाज से आते हैं और पिछले करीब 40 वर्षों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं. संगठन में उनकी मजबूत पकड़ रही है और हाल ही में वे प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे. बताया जाता है कि जब सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उन्होंने ही शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी थी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके नामांकन पर भरोसा जताते हुए कहा कि अरविंद शर्मा जनसेवा, विकास और सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने शर्मा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष् की शुभकामनाएं भी दीं.

वहीं, विपक्षी महाठबंधन की ओर से अब तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है. मौजूदा संख्या बल को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि विपक्ष इस चुनाव में उम्मीदवार न उतारे. ऐसे में यह माना जा रहा है कि अरविंद शर्मा की जीत लगभग तय हनिर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *