जोगबनी। नेपाल के मोरंग प्रहरी सीमावर्ती रंगेली में 300 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी मोरंग एसपी शन्तिराज कोइराला ने दी। बताया कि गिरफ्तार दोनों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
एसपी ने बताया कि उक्त गांजा रंगेली के बबिया वार्ड 1 में मनोज राजवंशी के बाड़ी में पुआल में छुपाकर रखा गया था। मोरंग पुलिस इस मामले में घनकुटा शहीदभूमि गांव पालिका वार्ड 2 निवासी हसन राई उर्फ बचन को भी गिरफ्तार किया है।
मोरंग पुलिस राई के एक बाइक भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मनोज राजवंशी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।