भागलपुर । बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर देश में उत्साह है। लोग महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं। 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

बिहार में पांच जनवरी को मंदार हिल से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में भागलपुर के लोगों की भी काफी भागीदारी होगी।विधायक ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी की जानकारी मीडियाकर्मियों को दी।

भोलानाथ पुल सहित अन्य मुद्दों को उठाया

विधायक ने कहा कि 2022 में विधानसभा में भोलानाथ पुल, स्मार्ट सिटी के काम, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों से जुड़े मुद्दों को उठाया। जिस पर सरकार द्वारा आश्वासन भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *