रिपोर्ट:इन्द्रदेव
सहरसा जिला जहाँ अपराधियो का तांडव जारी है हाल ही में कोर्ट परिसर के नजदीक आयुक्त कार्यलय के पास तारिक पे आए सक्स पे चली थी गोली, जबकि हर प्रशासनिक महकमा ईद गिर्द ही है, ताजा मामला सोमवार के सुवह कि बताई जा रही है जहाँ सिविल कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। सहरसा सिविल कोर्ट के मेन गेट के पास अपराधियों ने फायरिंग की है।

फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई है। वकील और कोर्ट कर्मी सक्ते में हैं। वही इस घटना के संबंध में एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि कहरा निवासी सुशील यादव नाम शख्स को गोली छू कर निकल गई है जाँच कि जा रही है पता चलते ही गिरफ्तार किया जाएगा

बताया जा रहा है कि सुशील यादव थोड़े दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह कोर्ट किसी काम से पहुंचा था इसी दौरान उसे निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली मारी।

सुशील यादव आर्म्स एक्ट के मामले में जेल के अंदर था लेकिन उसे बेल मिली और वह जेल से बाहर आ गया। माना जा रहा है कि सुशील यादव के साथ संबंध रखने वाले लोगों ने ही उस पर फायरिंग की। कोर्ट के मेन गेट पर कुल 3 राउंड फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले बाइक पर सवार होकर आए थे हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से निकल भागे।

सुशील यादव को गोली छूकर निकली है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सिविल कोर्ट परिसर में फायरिंग की इस घटना से वकीलों में खासी नाराजगी जताई है।