मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि महिलाओं के उत्थान के लिए हमलोग हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पुरुष हो या महिला, सबको समान रूप से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के हर जरूरी प्रयास किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वी चंपारण में जीविका दीदियों के संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्वी चंपारण जिले को कई सौगातें दीं। उन्होंने 230 करोड़ की लागत वाली 105 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से बात कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
कहा कि 2006 में स्वयं सहायता समूहों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाने का प्रयास किया।