गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि का दौर जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार प्रति घंटा में एक सेंटीमीटर की बढ़त से शनिवार की सुबह 8:00 बजे बजे कहलगांव में गंगा का जलस्तर 30.94 मीटर पर जा पहुंचा था। जो खतरे के निशान से महज 15 सेंटीमीटर नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़त जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। शनिवार रात 10:00 बजे तक 31.04 मीटर पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। कहलगांव में गंगा का वार्निंग लेवल 30.09 मीटर है तो डेंजर लेवल 31.09 है।

गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ सहायक नदियां कोवा नदी, गेरुआ नदी, भैना नदी उफन चुकी है। कहलगांव प्रखंड के गंगा के दियारा क्षेत्र और मैदानी इलाकों में भी बाढ़ के पानी फैलने लगा है। निचले इलाके में बने घरों में पानी घुसने लगा है और कई गावों का रास्ता अवरुद्ध होने लगा है। दियारा क्षेत्र के वीरबन्ना पंचायत के तोफील, अंठावन, दयालपुर, ओगरी, महेशामुंडा, एकचारी, भोलसर, घोघा,जानीडीह, आठगांवा, पन्नूचक आदि क्षेत्रों के बहियार पानी से लबालब भरने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *