बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा गुरुवार को पटना समेत राज्य के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।
इसी क्रम में पटना में भारत जोड़ो यात्रा गांधी मूर्ति, गांधी मैदान से गोलघर, बांस घाट, राजापुर, मैनपुरा, गोसाई टोला होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम का जाएगी।
इसका नेतृत्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इसी दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी और उसके प्रथम वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।