मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई एवं नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति पर नजर रखने और उसी आधार पर कार्ययोजना बनाने को कहा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ही एरियल सर्वे के जरिए कम बारिश वाले इलाकों का जायजा लेने का निर्णय लिया था।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन क्षेत्रों में किसानों को हर स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु डीजल अनुदान के रूप में सहायता दी जा रही है।

सभी जरूरतमंद किसानों को तेजी से इसका लाभ दिलाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके। इसके अलावा किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखें, जिससे वे निर्बाध रूप से खेतों में सिंचाई कर सकें।

मुख्यमंत्री ने धान की रोपनी की स्थिति की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने इच्छुक किसानों को आकस्मिक फसल योजना के तहत निशुल्क बीज उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त बीज की उपलब्धता रखने को कहा।

कृषि विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि अल्प वर्षापात वाले जिलों में वैकल्पिक फसल के लिये किसानों को निशुल्क मक्का का बीज दिया जा रहा है।

सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *