मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे राज्य की योजनाएं और विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल करने खुद निकलेंगे। यह उनकी 15 वीं यात्रा होगी।

हालांकि वे वर्ष 2021 में यात्रा की जगह समाज सुधार अभियान पर निकले थे। इसे उनकी यात्रा ही मानी गयी थी।

इस वर्ष नीतीश कुमार 4 जनवरी से 16 फरवरी तक समाधान यात्रा कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को बापू सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

ये थे मौजूद

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित, हस्तकरघा एवं रेशम के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार।

अनुभव साझा किया

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से लाभान्वित स्वाति सुधा एवं मिताली ममता ने उद्यमिता के क्षेत्र में अपने कार्यों के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की यह योजना काफी दूरदर्शी है।

इससे हम सभी लोगों का काफी भला हो रहा है। हम तो अपना रोजगार कर रही रहे हैं और लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस योजना से समाज के सभी वर्गों को काफी फायदा हो रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गया।

नीतीश कुमार की अबतक की यात्राएं

न्याय यात्रा 12 जुलाई 2005

विकास यात्रा नौ जनवरी 2009

धन्यवाद यात्रा 17 जून 2009

प्रवास यात्रा 25 दिसंबर 2009

विश्वास यात्रा 28 अप्रैल 2010

सेवा यात्रा नौ नवंबर 2011

अधिकार यात्रा 19 सितंबर 2012

संकल्प यात्रा पांच मार्च 2014

संपर्क यात्रा 13 नवंबर 2014

निश्चय यात्रा नौ नवंबर 2016

समीक्षा यात्रा 2 दिसंबर 2017

जल जीवन हरियाली 3 दिसंबर 2019

समाज सुधार 22 दिसंबर 2021

समाधान यात्रा चार जनवरी से2023

मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को खोजा

कार्यक्रम के बीच में ही मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान की तलाश की और उनके बारे में पूछा। बताया गया कि वे बाहर गए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समीक्षा के दौरान अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की प्रगति असंतोषजनक थी। यह उचित नहीं। उनके आते ही बात करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *