बिहार में कालाजार समाप्त होने के करीब है। 2027 तक यहां कालाजार मरीजों की संख्या घटकर 50 से कम करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को कौशल क्षमता कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

वे कालाजार उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रयास करने वाले जिला स्तरीय पदाधिकारियों की कौशल क्षमता विकसित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाओं की तरफ से आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। पटना के गांधी मैदान स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य कालाजार उन्मूलन को लेकर एक डोजियर तैयार करना था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सार्वजनिक चुनौती है। विशेष रूप से बिहार जैसे राज्यों में यह बीमारी गरीब और वंचित समुदायों को प्रभावित करती है। केंद्र सरकार ने व्यापक रोडमैप तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *