बिहार के मुख्यमंत्री ने पद संभालने के बाद अपनी पहली धार्मिक यात्रा के तहत सारण जिले के सोनपुर स्थित में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को हुए इस दौरे में उनकी पत्नी ममता चौधरी, बच्चे और अन्य परिवारजन भी साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
सीएम के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उनके पहुंचते ही प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंदिर समिति ने भी पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान कई विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री बिना मीडिया से बातचीत किए पटना लौट गए।
मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि यह दौरा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री की गहरी आस्था का केंद्र रहा है। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी वे यहां नियमित रूप से आते रहे हैं और पदभार संभालने के बाद भी अपनी इस परंपरा को जारी रखा है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी पूजा संपन्न कराई गई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गृह मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसे उनकी आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा माना जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि सोनपुर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं और हरिहरनाथ मंदिर के आसपास कॉरिडोर विकसित करने की योजना आगे बढ़ सकती है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
