जहानाबाद में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी समेत अनाज और घरेलू सामान ले गए

जहानाबाद। बरुण कुमार। जहानाबाद शहर के विष्णुगंज मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जेवरात, नकदी, बर्तन, कपड़े और घरेलू सामान समेत चावल और गेहूं की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

Sponsored Advertisement

मकान मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वह डीलर का काम करते हैं। भाइयों के बीच आपसी बंटवारे के बाद पुराना मकान लंबे समय से नियमित रूप से आबाद नहीं था। परिवार के सदस्य जरूरत के अनुसार सुबह-शाम घर आते-जाते थे। रहने के लिए परिवार ने पास में ही किराये का मकान लिया हुआ है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 

पंकज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि घर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने तिजोरी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी चोर अपने साथ ले गए।

 

चोरों ने घर में रखा चावल और गेहूं भी नहीं छोड़ा। चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना को सूचना दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। थाना प्रभारी ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Related Posts

सहरसा के सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, अनुसंधानकर्ताओं को हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित मामलों के निष्पादन में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को…

सहरसा में कमला अपार्टमेंट का भूमि पूजन, 25 हजार रुपये की मासिक किस्त पर मिलेगा लग्जरी फ्लैट

  सहरसा। बिहार के सहरसा शहर में आधुनिक आवासीय सुविधाओं की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। शहर के मत्स्यगंधा स्थित उत्तरी छोर पर प्रस्तावित कमला अपार्टमेंट का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *