सहरसा में छठ घाटों की बदलेगी सूरत, जिलाधिकारी ने संभाली कमान; 95 घाटों की सफाई दीपावली से पहले होगी पूरी

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सहरसा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी दीपेश कुमार खुद व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतर गए हैं। शुक्रवार को डीएम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और अन्य जरूरी तैयारियों की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित किया जाए।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मत्स्यगंधा झील, मत्स्य पोखर, न्यू कॉलोनी, गांधी पथ, शंकर चौक, बायपास रोड और पॉलिटेक्निक समेत कई प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर मौजूद गंदगी, जलकुंभी और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों की विशेष सफाई कराई जाए। जलाशयों से जलकुंभी हटाने के साथ-साथ घाटों की रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण का काम भी अगले 10 दिनों के भीतर पूरा किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ बिहार की आस्था और परंपरा से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। घाटों पर स्वच्छता, बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

वहीं नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 95 छठ घाटों की साफ-सफाई दीपावली से पहले पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

निरीक्षण के दौरान डीडीसी गौरव कुमार, एडीएम निशांत कुमार, एसडीएम श्रेयांश तिवारी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद है कि इस बार छठ महापर्व पर सहरसा के घाट स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आएंगे।

Related Posts

सहरसा के सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, अनुसंधानकर्ताओं को हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित मामलों के निष्पादन में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को…

सहरसा में कमला अपार्टमेंट का भूमि पूजन, 25 हजार रुपये की मासिक किस्त पर मिलेगा लग्जरी फ्लैट

  सहरसा। बिहार के सहरसा शहर में आधुनिक आवासीय सुविधाओं की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। शहर के मत्स्यगंधा स्थित उत्तरी छोर पर प्रस्तावित कमला अपार्टमेंट का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *