कटिहार में बेटी की लव मैरिज से नाराज परिवार ने किया जीवित बेटी का श्राद्ध, पिता और भाई ने तोड़ा रिश्ता

 

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने पर एक परिवार ने अपनी ही बेटी से सारे रिश्ते खत्म करने का फैसला कर लिया। नाराज पिता और भाई ने बेटी के जीवित रहते ही उसका श्राद्ध कर्म कर दिया। जिस बेटी को कभी गोद में खिलाया और बड़े लाड़-प्यार से पाला, उसी को परिवार ने मृत मानकर उससे नाता तोड़ लिया। घटना के बाद इलाके में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Sponsored Advertisement

 

मामला कदवा थाना क्षेत्र के निझरा गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले श्याम ठाकुर की बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के युवक से शादी कर ली। युवती ने पहलागढ़ गांव के रहने वाले अजय पासवान के साथ प्रेम विवाह किया है। बताया जा रहा है कि अजय पासवान मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान के पुत्र हैं।

 

दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी परिवार को थी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, युवती के अंतरजातीय विवाह करने से उसके पिता और भाई काफी नाराज बताए जा रहे हैं। परिवार को बेटी का यह फैसला इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने उससे सभी संबंध खत्म करने का निर्णय ले लिया।

 

बताया जा रहा है कि पिता और भाई ने बेटी के जीवित रहते ही उसका श्राद्ध कर्म कर दिया। इसके साथ ही भविष्य में उससे किसी तरह का पारिवारिक रिश्ता नहीं रखने की बात भी कही गई है। इस घटना ने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

 

एक तरफ युवती ने अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया, तो दूसरी तरफ परिवार ने उसके इस फैसले को स्वीकार करने के बजाय उससे दूरी बना ली। सवाल उठ रहा है कि क्या जाति और सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर माता-पिता अपनी ही संतान से सारे रिश्ते खत्म कर सकते हैं?

 

फिलहाल, मामले में परिवार और नवविवाहित जोड़े की विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।

Related Posts

सहरसा में छठ घाटों की बदलेगी सूरत, जिलाधिकारी ने संभाली कमान; 95 घाटों की सफाई दीपावली से पहले होगी पूरी

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सहरसा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो,…

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ी; ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ी; ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *