पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ी; ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

पटना: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और कैफे में छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। 29 अक्टूबर को हुई इस कार्रवाई में कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के भंडारण और जरूरी दस्तावेजों को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कहीं शाकाहारी और मांसाहारी भोजन एक ही फ्रिज में रखा मिला, तो कहीं किचन की व्यवस्था और साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। विभाग ने खाद्य सामग्री के नमूने भी संग्रहित किए।

सबसे पहले एम्स गोलंबर स्थित कैफे 7 गार्डन यानी प्राइड विहार स्नैक्स की जांच की गई। यहां से चना दाल और हल्दी पाउडर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। जांच के दौरान एफएसएसएआई लाइसेंस, पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र सहित कई जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। साथ ही वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था में भी कमी पाई गई।

Sponsored Advertisement

वहीं अनीसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक ही फ्रिज में रखे मिले। इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के शेड्यूल-4 का उल्लंघन माना गया।

फुलवारीशरीफ के होटल द रॉयल बिहार में भी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आलू दम, येलो ग्रेवी, दाल मखनी और मैंगो जूस समेत कुल 2,774 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कर दी। यहां से किशमिश, बादाम और पनीर के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए।

इसके अलावा एम्स गेट नंबर-1 स्थित होटल जी डायमंड को साफ-सफाई के लिए नोटिस जारी किया गया। कोर्जी के द आर्च रेस्टोरेंट में किचन, ड्रेनेज और साफ-सफाई की व्यवस्था में कमी मिली। वेज और नॉनवेज भोजन भी एक साथ रखा गया था।

वहीं बोरिंग रोड स्थित मेसर्स घरौंदा में जरूरी दस्तावेजों और कर्मचारियों के एप्रन व ग्लव्स की कमी पाई गई। यहां नमकीन, पानी पूरी पैलेट, कोकोनट पाउडर और सांभर मसाला जब्त कर नष्ट किया गया तथा प्रतिष्ठान को 14 दिनों का सुधार नोटिस दिया गया। गणपति फूड प्लाजा को भी साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया।खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की चेतावनी दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की चेतावनी दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

सारण के मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

सारण के मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

किशनगंज में मवेशी घर में लगी भीषण आग, दो मवेशियों की जलकर मौत, लाखों का नुकसान

किशनगंज में मवेशी घर में लगी भीषण आग, दो मवेशियों की जलकर मौत, लाखों का नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *