पटना में अपराधियों ने महिला को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत; बेली रोड पर वारदात से मची अफरा-तफरी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित पिलर नंबर 17 के पास की है। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। वह दीपा रानी क्लिनिक में मेड के रूप में काम करती थी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम उर्मिला देवी अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद क्लिनिक से घर लौट रही थी। इसी दौरान बेली रोड पर पिलर नंबर 17 के समीप अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

Sponsored Advertisement

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना के बाद हवाई अड्डा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भी मामले की छानबीन कर रही है।

सचिवालय डीएसपी ने दी जानकारी

सचिवालय डीएसपी साकेत कुमार ने बताया कि हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में बेली रोड के पिलर नंबर 17 के पास विक्रम की रहने वाली एक महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। महिला मेड का काम करती थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और जांच कर रही है।

Related Posts

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ी; ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ी; ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

सारण के मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

सारण के मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *