पूर्णिया में बड़ा हादसा: 100 की रफ्तार से जा रही फॉर्च्यूनर सौरा नदी में गिरी, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत; करवा चौथ पर पत्नी का उजड़ा सुहाग

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के कप्तान पुल पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर सौरा नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी चला रहे बबलू विश्वास उर्फ विनय विश्वास की मौत हो गई। मृतक की पहचान कहर थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। वे पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई थे।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त फॉर्च्यूनर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। गाड़ी के अंदर बबलू विश्वास फंसे हुए मिले। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में केवल बबलू विश्वास ही सवार थे।

Sponsored Advertisement

करवा चौथ पर पत्नी कर रही थी इंतजार

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि घर पर बबलू विश्वास की पत्नी करवा चौथ का व्रत रखकर पति के लौटने का इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच उन्हें पति की मौत की खबर मिल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पूर्व सांसद और पप्पू यादव ने जताया दुख

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी परिजनों के साथ जीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने बताया कि बबलू विश्वास का वेयरहाउस और गाड़ियों का शोरूम था। वे कई व्यवसाय से जुड़े थे और काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है।

वहीं, सांसद पप्पू यादव ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के दिन पत्नी के व्रत रखने के दौरान इस तरह की घटना बेहद दुखद है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

वहीं, सदर एसडीपीओ वन अभिनव पराशर ने बताया कि फॉर्च्यूनर के नदी में गिरने से बबलू उर्फ विनय विश्वास की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Related Posts

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ी; ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ी; ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

सारण के मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

सारण के मशरक में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *