समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात मनीष सिंह को लगी गोली; दो गिरफ्तार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस मुठभेड़ में जिले का कुख्यात और वांटेड अपराधी मनीष सिंह गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने उसके साथ एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। घायल अपराधी को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मनीष सिंह के पैर में गोली लगी है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

चार दिन पहले फ्लिपकार्ट स्टोर में हुई थी लूट

Sponsored Advertisement

दरअसल, चार दिन पहले मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एलौठ स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर में लाखों रुपये की लूट हुई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि गंगापुर इलाके में कुछ अपराधी किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। आरोप है कि भागते समय अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में मनीष के पैर में लगी गोली

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान एक गोली अपराधी मनीष सिंह के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं, मौके से एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया। घायल मनीष को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

कई जिलों में दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मामले

गिरफ्तार अपराधी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मनीष सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनीष सिंह पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और नालंदा समेत कई जिलों में लूट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर मामलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंगापुर में की गई इस कार्रवाई से अपराधियों की लूट की योजना को नाकाम किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दूसरे युवक से पूछताछ कर रही है और फ्लिपकार्ट स्टोर में हुई लूट की घटना से दोनों के संभावित कनेक्शन की जांच की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

Related Posts

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का कब्जा, अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का कब्जा, अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

पटना में अपराधियों ने महिला को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत; बेली रोड पर वारदात से मची अफरा-तफरी

पटना में अपराधियों ने महिला को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत; बेली रोड पर वारदात से मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *