UCC पर NDA में घमासान के बीच RJD का नीतीश कुमार को खुला ऑफर, भाई वीरेंद्र बोले- BJP छोड़िए, हमारे साथ आइए

पटना। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी एनडीए में सहयोगी दलों के अलग-अलग रुख के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला राजनीतिक ऑफर दिया है। मनेर विधायक और राजद नेता भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार से बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाने की अपील की है।

 

Sponsored Advertisement

भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार ही नहीं, पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या है। उनका आरोप है कि एनडीए सरकार अपराध पर लगाम लगाने में विफल रही है। ऐसे में जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए UCC का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में UCC लागू नहीं होने दिया जाएगा।

 

राजद नेता ने नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए कहा कि वे बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ आएं और मिलकर सरकार बनाएं। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि बीजेपी के साथ रहते हुए नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को ऐसे लोगों का साथ छोड़ देना चाहिए।

 

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से लोगों के घर, मवेशी और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और सरकार राहत पहुंचाने में पूरी तरह सफल नहीं रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की, ताकि राहत और पुनर्वास का काम बेहतर तरीके से हो सके।

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिहार दौरे का स्वागत करते हुए भाई वीरेंद्र ने उनसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने और केंद्र से बिहार के लिए विशेष सहायता दिलाने की पहल करने की अपील की।

 

इधर, UCC को लेकर एनडीए के भीतर भी अलग-अलग राय सामने आ रही है। जेडीयू नेता श्याम रजक ने कहा है कि बिहार में UCC लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संसद में UCC से संबंधित विधेयक के समय जेडीयू ने समर्थन किया था, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार में इसे लागू नहीं करने का रुख स्पष्ट किया था।

 

इसी बीच पटना में नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू नेताओं की मुलाकातों का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी समेत कई नेता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे।

Related Posts

गोपालगंज में 3 शिक्षकों पर गिरी गाज, अनुशासनहीनता से लेकर फर्जी प्रमाण पत्र तक के आरोप

गोपालगंज। जिले में शिक्षा विभाग ने अनियमितता, अनुशासनहीनता और फर्जी दस्तावेज से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र पांडेय ने अलग-अलग मामलों में तीन शिक्षकों…

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया संदीप

पूर्वी चंपारण में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में कथित मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर बताए जा रहे संदीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *