मोतिहारी जहरीली शराब कांड का कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया संदीप

पूर्वी चंपारण में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में कथित मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर बताए जा रहे संदीप कुमार को बनारस से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मोतिहारी लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वर्ष 2026 में पूर्वी चंपारण में हुए जहरीली शराब कांड की जांच के दौरान उसका नाम मुख्य सप्लायर के तौर पर सामने आया था। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई थी।

 

जांच के दौरान पुलिस को संदीप की भूमिका को लेकर कई अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे बनारस से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मोतिहारी लाया गया है और उससे शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि वर्ष 2023 में पूर्वी चंपारण में सामने आए जहरीली शराब कांड में भी संदीप की भूमिका जांच के दौरान सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, उस मामले में भी संदीप पर शराब की सप्लाई करने का आरोप है।

 

बताया जा रहा है कि संदीप कुमार के खिलाफ मोतिहारी में उत्पाद विभाग से जुड़े करीब 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और वर्तमान कांड के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।

 

पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जहरीली शराब की सप्लाई कहां से होती थी, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और शराब का नेटवर्क किन इलाकों तक फैला हुआ था। पुलिस को उम्मीद है कि संदीप से पूछताछ के बाद मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई नेटवर्क को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

गोपालगंज में 3 शिक्षकों पर गिरी गाज, अनुशासनहीनता से लेकर फर्जी प्रमाण पत्र तक के आरोप

गोपालगंज। जिले में शिक्षा विभाग ने अनियमितता, अनुशासनहीनता और फर्जी दस्तावेज से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र पांडेय ने अलग-अलग मामलों में तीन शिक्षकों…

UCC पर NDA में घमासान के बीच RJD का नीतीश कुमार को खुला ऑफर, भाई वीरेंद्र बोले- BJP छोड़िए, हमारे साथ आइए

पटना। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी एनडीए में सहयोगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *