जहानाबाद में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी समेत अनाज और घरेलू सामान ले गए

जहानाबाद। बरुण कुमार। जहानाबाद शहर के विष्णुगंज मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जेवरात, नकदी, बर्तन, कपड़े और घरेलू सामान समेत चावल और गेहूं की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

Sponsored Advertisement

मकान मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वह डीलर का काम करते हैं। भाइयों के बीच आपसी बंटवारे के बाद पुराना मकान लंबे समय से नियमित रूप से आबाद नहीं था। परिवार के सदस्य जरूरत के अनुसार सुबह-शाम घर आते-जाते थे। रहने के लिए परिवार ने पास में ही किराये का मकान लिया हुआ है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 

पंकज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि घर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने तिजोरी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी चोर अपने साथ ले गए।

 

चोरों ने घर में रखा चावल और गेहूं भी नहीं छोड़ा। चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना को सूचना दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। थाना प्रभारी ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Related Posts

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया संदीप

पूर्वी चंपारण में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में कथित मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर बताए जा रहे संदीप…

UCC पर NDA में घमासान के बीच RJD का नीतीश कुमार को खुला ऑफर, भाई वीरेंद्र बोले- BJP छोड़िए, हमारे साथ आइए

पटना। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी एनडीए में सहयोगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *