नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

← Back

Thank you for your response. ✨

Sponsored Advertisement

जामताड़ा। नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारीथोल गांव के समीप छापेमारी कर ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

 

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर पर बालू लादकर बिना वैध अनुमति के उसका परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद जब्त ट्रैक्टर को नाला थाना लाया गया है। पुलिस वाहन के कागजात और बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान की जांच कर रही है।

 

थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर के माध्यम से उसकी ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और नारीथोल गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

 

पुलिस की ओर से मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, खनन विभाग द्वारा जांच के बाद नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जब्त वाहन से जुड़े दस्तावेजों और बालू के स्रोत की जांच में जुटी है।

 

गौरतलब है कि अजय नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर पहले भी कार्रवाई के मामले सामने आते रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी-छिपे बालू के अवैध कारोबार की शिकायतें मिलती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन से सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ नदी और आसपास के पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

 

पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। स्थानीय लोगों ने अवैध बालू खनन और परिवहन पर लगातार सख्ती बरतने की मांग की है।

 

संवाददाता – संतोष कुमार, जामताड़ा

 

Related Posts

रोहतास में खाद्य दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, बिना एक्सपायरी डेट वाले पैकेट मिले; मौके पर कराया गया नष्ट, दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी

रोहतास जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार…

पलामू के सभी थानों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री के एकता परेड का लाइव प्रसारण

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026 को पलामू जिले के सभी थाना परिसरों में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *