भागलपुर नगर निगम में वेतन और बकाया भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, त्योहारों के बीच अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

भागलपुर नगर निगम में सामान्य बोर्ड समिति की बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। वेतन भुगतान में कथित गड़बड़ी, महंगाई भत्ता और बकाया राशि सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन और संबंधित एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द भुगतान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन काम बंद करने की चेतावनी दी है।

 

Sponsored Advertisement

**छह महीने से भुगतान के लिए लगा रहे चक्कर**

 

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी तीन प्रमुख मांगों को बोर्ड की बैठक में भी उठाया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित एजेंसी द्वारा उनके वेतन में गड़बड़ी की गई है। इस राशि का भुगतान 31 अक्टूबर तक करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।

 

**दुर्गापूजा में भी मिला था भुगतान का आश्वासन**

 

सफाई कर्मचारी गणपत राम ने बताया कि वेतन और बकाया भुगतान को लेकर पिछले छह महीने से एजेंसी और नगर निगम के अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं। दुर्गापूजा के दौरान भी बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कर्मचारियों को उनका पैसा नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार चलाने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है।

 

**काली पूजा से छठ तक सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी**

 

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान अनिश्चितकालीन काम बंद कर देंगे।

 

**त्योहारों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका**

 

भागलपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की चेतावनी ने नगर निगम प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। यदि कर्मचारी काम बंद करते हैं तो शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाता है और भुगतान का मामला कब तक सुलझता है।

 

Related Posts

सहरसा के प्रसिद्ध रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर की बदहाल स्थिति, स्थानीय कमेटी भंग होने से विकास और रखरखाव प्रभावित; दीपावली से पहले जीर्णोद्धार की मांग

बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय स्थित मत्स्यगंधा परिसर में स्थापित श्री रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर कोसी और सीमांचल क्षेत्र का प्रमुख शक्तिपीठ और तंत्र साधना का महत्वपूर्ण केंद्र माना…

भागलपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक में अधिकारों को लेकर हंगामा, नाराज मेयर-डिप्टी मेयर ने छोड़ी बैठक; पार्षदों के मनाने पर लौटे वापस

भागलपुर नगर निगम की सामान्य बोर्ड बैठक में उस समय जमकर गहमागहमी देखने को मिली, जब मेयर और डिप्टी मेयर के अधिकारों को लेकर पार्षदों के बीच बहस शुरू हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *