तीसरी बार अभिमन्यु पटेल को मिली छात्र जदयू मधेपुरा जिलाध्यक्ष की कमान, समर्थकों में खुशी

छात्र जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन में अभिमन्यु पटेल पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। उन्हें लगातार तीसरी बार छात्र जदयू मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और छात्र प्रभारी रुहेल रंजन के अनुमोदन के बाद छात्र जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल ने नवमनोनीत विश्वविद्यालय एवं जिला/नगर अध्यक्षों की सूची जारी की। इसी सूची में अभिमन्यु पटेल को तीसरी बार मधेपुरा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अभिमन्यु पटेल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि छात्र जदयू को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाया जाए।

 

अभिमन्यु पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर नीतीश कुमार के विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों को विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और पंचायतों के एक-एक छात्र तक पहुंचाने का काम करेंगे।

 

इस अवसर पर अभिमन्यु पटेल ने मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव, आलमनगर विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, सिंहेश्वर विधायक एवं पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप कुमार, मधेपुरा की वर्तमान जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विजेंद्र नारायण यादव, संतोष संगम तथा युवा जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मेहता के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

 

तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अभिमन्यु पटेल ने संगठन को छात्र हितों से जोड़ते हुए पार्टी की विचारधारा को जिले के प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related Posts

सहरसा के प्रसिद्ध रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर की बदहाल स्थिति, स्थानीय कमेटी भंग होने से विकास और रखरखाव प्रभावित; दीपावली से पहले जीर्णोद्धार की मांग

बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय स्थित मत्स्यगंधा परिसर में स्थापित श्री रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर कोसी और सीमांचल क्षेत्र का प्रमुख शक्तिपीठ और तंत्र साधना का महत्वपूर्ण केंद्र माना…

भागलपुर नगर निगम में वेतन और बकाया भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, त्योहारों के बीच अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

भागलपुर नगर निगम में सामान्य बोर्ड समिति की बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। वेतन भुगतान में कथित गड़बड़ी, महंगाई भत्ता और बकाया राशि सहित विभिन्न मांगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *