धनबाद में वकील की हत्या की साजिश का खुलासा, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार; जेल में रची गई थी योजना

धनबाद: धनबाद कोर्ट में कार्यरत झरिया निवासी जावेद वकील की कथित हत्या की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या की योजना को अंजाम देने से पहले ईस्ट बसुरिया निवासी आसिफ आलम को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बैंक मोड़ थाना और भुली ओपी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, आसिफ आलम अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर जावेद वकील की हत्या को अंजाम देने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस ने भुली ओपी क्षेत्र में घेराबंदी कर आसिफ को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे।

 

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि मोबाइल फोन में जावेद वकील के घर की तस्वीरें और उनकी तस्वीर समेत रेकी से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले आरोपी ने वकील की गतिविधियों और ठिकाने की जानकारी जुटाई थी।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आसिफ आलम पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात मुथूट फाइनेंस डकैती कांड में बंद एक आरोपी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी संपर्क के बाद जावेद वकील की हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है।

 

पुलिस का कहना है कि जावेद वकील द्वारा कथित तौर पर मोटी रकम लेकर अपराधी की मदद नहीं किए जाने को हत्या की साजिश की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि, मामले की पूरी वजह और साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

 

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आसिफ से पूछताछ कर रही है और फरार तीनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं, पुलिस जावेद वकील से भी पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है।

 

 

Related Posts

कलबलिया बांध और बनिया में बाढ़ की स्थिति का जायजा, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

भागलपुर/नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में बाढ़ और बांध की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा,…

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप, खबर कवरेज के दौरान हुआ विवाद; FIR के लिए थाने पहुंचे अभिषेक कुमार

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप, खबर कवरेज के दौरान हुआ विवाद; FIR के लिए थाने पहुंचे अभिषेक कुमार सहरसा (बिहार)। सहरसा सदर अस्पताल से पत्रकार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *