रांची में 7 सितंबर को महाधरना की तैयारी, नाला में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

जामताड़ा: आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमएमडीआर अधिनियम और राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने की। इस दौरान जेपीसीसी के सचिव सह नाला विधानसभा प्रभारी प्रभु मंडल, जिला उपाध्यक्ष पंकज झां सहित नाला विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक में 7 सितंबर को रांची में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने और अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने की अपील की गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जत्थे को रांची तक ले जाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एमएमडीआर और चंदा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रांची पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल कुछ लोगों की नहीं, बल्कि समाज और राज्य के हक एवं अधिकार से जुड़े मुद्दों की लड़ाई है। इसे सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लड़ना होगा।

 

मौके पर नाला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष समर माजी, कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष मो. जलालुद्दीन अंसारी के अलावा गुलशन अली, तपन कुमार तिवारी, जितेंद्र नाथ मंडल, टार्जन खान, सुकुमार मंडल, धरम माजी, नरेश मुर्मू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

बिशनपुर में पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

जामताड़ा: जिले के करमाटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत उस पर सवार तीन युवक घायल हो…

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत, मामा का इलाज कराकर लौट रहा था देवघर

जामताड़ा: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार अहले सुबह करीब 5:30 बजे जामताड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पोल संख्या 251/27A…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *