धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय की ओर से फैसला नहीं सुनाया गया। फिलहाल अगली सुनवाई या फैसले की तारीख भी निर्धारित नहीं की गई है। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता समर श्रीवास्तव ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

 

Sponsored Advertisement

गौरतलब है कि 29 जनवरी 2017 को धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रंजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजय सिंह को पूर्व मेयर संजीव सिंह का करीबी माना जाता था। हत्या के बाद धनबाद के राजनीतिक और आपराधिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। खासकर सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई से इसे जोड़कर देखा गया।

 

मामले की जांच के बाद आरा निवासी नंदकुमार सिंह उर्फ मामा को कथित मुख्य शूटर और हर्ष सिंह को आरोपी बनाया गया। हर्ष सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, जबकि नंदकुमार सिंह उर्फ मामा जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, मामा के कथित इकबालिया बयान के आधार पर हर्ष सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए चार्जशीट दाखिल की गई थी।

 

नंदकुमार सिंह उर्फ मामा वर्ष 2018 से जेल में बंद है। उसकी जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक खारिज होने की बात सामने आई है। इस हत्याकांड को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या से जुड़े आपराधिक घटनाक्रम की अहम कड़ी के तौर पर भी देखा जाता रहा है।

 

फैसले की संभावित घोषणा को देखते हुए शनिवार को धनबाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

 

अब फैसला टलने के बाद मामले से जुड़े लोगों की नजरें न्यायालय की ओर से अगली तारीख निर्धारित किए जाने पर टिकी हैं। अगली तारीख घोषित होने के बाद ही इस बहुचर्चित हत्याकांड में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संवाददाता रजेश कुमार

Related Posts

सहरसा में पूर्व मुखिया गुड्डू मुखिया की हत्या की जांच शुरू, एसपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी

बिहार के सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबेला–मुबारकपुर मार्ग पर हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया की गोली मारकर हत्या के मामले में…

धनबाद में टांके खुलवाने पहुंची 29 वर्षीय महिला की मौत, प्रगति नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा

झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला स्थित प्रगति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 29 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान लोयाबाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *