नवगछिया में फाइनेंस कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा, 200 से अधिक महिलाओं से लाखों की ठगी कर ऑफिस बंद कर फरार


भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल से एक बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहां आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक एक कथित फाइनेंस कंपनी पर सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। कंपनी ने महिलाओं को कम समय में भारी व्यवसायिक ऋण दिलाने का लालच देकर उनसे पैसे जमा करवाए और फिर कार्यालय बंद कर फरार हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया में एनएच-31 के समीप संतोष धर्मकांटा के पास एक अर्द्धनिर्मित भवन में कंपनी का कार्यालय संचालित किया जा रहा था। कंपनी के कथित कर्मचारी इस्माइलपुर, नारायणपुर, बिहपुर और पसराहा थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर महिलाओं को व्यवसायिक ऋण देने का भरोसा दिला रहे थे। महिलाओं से कहा गया कि यदि वे 10 हजार रुपये जमा करेंगी तो मात्र 12 घंटे के भीतर उनके खाते में दो लाख रुपये का ऋण भेज दिया जाएगा।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने लगातार गांव-गांव बैठकों का आयोजन कर महिलाओं का विश्वास जीता। उनके झांसे में आकर करीब 200 से अधिक महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से 10-10 हजार रुपये जमा कर दिए। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी किसी महिला के खाते में ऋण की राशि नहीं पहुंची।

जब महिलाएं अगले दिन कंपनी के कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। मकान मालिक ने भी बताया कि कार्यालय संचालित करने वाले लोग अचानक ताला बंद कर चले गए हैं। इसके बाद पीड़ित महिलाएं बड़ी संख्या में नवगछिया साइबर थाना पहुंचीं और जमकर हंगामा किया।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने ऋण मिलने की उम्मीद में उधार और ब्याज पर पैसे लेकर कंपनी में जमा किए थे। अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई महिलाएं साइबर थाना में रोती-बिलखती नजर आईं।

फिलहाल पुलिस ऑनलाइन लेन-देन और बैंक खातों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन से चार युवकों ने कंपनी के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर कथित रूप से लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

  • Related Posts

    भागलपुर मांगे विकास: दीप नगर कॉलोनी में बाढ़ पीड़ितों के बीच विशाल आनंद ने बांटी राहत सामग्री

    भागलपुर। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही…

    धनबाद में किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज का खर्च और मुआवजा मांग रहे परिजन

    धनबाद। जिले के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब करंट से झुलसे अस्पताल कर्मी के परिजन और ग्रामीण इलाज का खर्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *