सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तीन लड़कियां तिरंगा साड़ी पहने पेरिस की सड़कों पर ढोलिड़ा गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सात समंदर पार इन लड़कियों का भारतीय परिधान में डांस, लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मानसी ने शेयर किया।
ये भी पढ़े – क्या हुआ जब दूल्हा बन गया लकड़ी का ‘हथौड़ा’, पढ़िए दिलचस्प story .
मानसी एक प्रोफेशनल डांसर हैं और अक्सर वह अपने इंस्टा अकाउंट पर डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। पिछले महीने उन्होंने अपनी साथी कृति पटेल और सिल्वी पारीक के साथ मिलकर एक डांस वीडियो शूट किया। इसमें तीनों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग की साड़ियां पहनीं। उन्होंने मराठी स्टाइल में सिर पर गजरा लगाया और पेरिस की सड़कों पर निकल गईं।
तीनों ने एफिल टावर के सामने और पेरिस के प्रमुख स्थानों पर डांस स्टेप्स किए। उन्होंने आलिया भट्ट की लेटेस्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के मशहूर सॉन्ग ढोलिड़ा गाने पर डांस किया। अब ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़े – पटना : मिनी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया ध्वस्त, चार शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार ..