पलामू में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 2520 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध विदेशी शराब के निर्माण और खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पड़वा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल एक मैग्नेट कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, पड़वा थाना क्षेत्र में पड़वा बाजार के आगे सदाबह नदी पुल के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान उजले रंग की मैग्नेट कार JH01EZ-7099 को रोककर तलाशी ली गई। कार से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की कुल 2520 बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद वाहन चालक साहिद अंसारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी रूढ़ीडीह को गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ और अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने निरंजन कुमार मेहता, उम्र 30 वर्ष, निवासी दमारो, थाना नावाबाजार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसके घर से विदेशी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।

 

बरामद शराब में रॉयल स्टैग 180 एमएल की 2304 बोतलें, स्टर्लिंग रिजर्व बी7 375 एमएल की 72 बोतलें और 180 एमएल की 144 बोतलें शामिल हैं। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल और शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

 

मामले में पड़वा थाना कांड संख्या 70/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना देने तथा नशे से दूर रहने की अपील की है।

Related Posts

जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण के आरोप, जामताड़ा में भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

**जामताड़ा।** जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा…

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *