सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत सत्तर वार्ड नंबर-1 निवासी एक छात्र बीते 3 मई की सुबह से लापता है। जानकारी के अनुसार अंकित कुमार, पिता रामनाथ यादव, 3 मई को सुबह करीब 11 बजे घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

बताया जा रहा है कि अंकित “Foundation of Science Mathematics Coaching Center” जाने के लिए घर से निकला था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने अपने स्तर से लगातार खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर लोगों से मदद की अपील की है।

 

अंकित के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय लोगों से भी बच्चे की तलाश में सहयोग करने की अपील की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को अंकित कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

 

संपर्क नंबर —

7361849514

7004278171

9128101283

 

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि मानवता के नाते बच्चे को खोजने में सहयोग करें, ताकि वह जल्द सकुशल अपने घर लौट सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *