पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार शुरू हो गया। राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में अब तक 10 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। सबसे पहले सरवन कुमार , Vijay Kumar Sinha , Dilip Jaiswal , निशांत कुमार और lassi Singh ने शपथ ली। इसके बाद रामकृपाल यादव , Nitish Mishra, Sanjay tiger , Damodar Rawat और अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू और बीजेपी के साथ सहयोगी दलों को भी जगह दी गई है। एलजेपीआर संजय पसवान से और Sanjay Singh हम से Santosh Kumar Suman तथा आरएलएम से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने की तैयारी है।
इससे पहले निशांत कुमार ने मंत्री बनने से पहले पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए पटना की सड़कों पर विशेष तैयारियां की गईं। इनकम टैक्स गोलंबर से गांधी मैदान तक कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में 30 से अधिक मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
