बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कुल 31 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, JD(U) प्रमुख नीतीश कुमार समेत NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की रही, जिन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ लेकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। इसके साथ ही NDA के सभी घटक दलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
BJP कोटे से इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ:
1. राम कृपाल यादव
2. केदार गुप्ता
3. नीतीश मिश्रा
4. मिथलेश तिवारी
5. रमा निषाद
6. विजय कुमार सिन्हा
7. दिलीप जायसवाल
8. प्रमोद चंद्रवंशी
9. लखविंदर पासवान
10. संजय टाइगर
11. इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
12. नंद किशोर राम
13. रामचंद्र प्रसाद
14. अरुण शंकर प्रसाद
JD(U) कोटे से इन नेताओं ने ली शपथ:
1. निशांत कुमार
2. श्रवण कुमार
3. मदन सहनी
4. लेसी सिंह
5. श्वेता गुप्ता
6. भगवान सिंह कुशवाहा
7. दामोदर रावत
8. बुलो मंडल
9. सुनील कुमार
10. शीला मंडल
11. रत्नेश सदा
12. जमा खान
13. अशोक चौधरी
LJP रामविलास कोटे से:
1. संजय पासवान
2. संजय सिंह
HAM पार्टी से:
1. संतोष सुमन
RLM पार्टी से:
1. दीपक प्रकाश
सम्राट चौधरी बिहार में BJP के पहले ऐसे नेता बने हैं, जो मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। पिछले महीने नीतीश Kumar के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ था। NDA का दावा है कि नई कैबिनेट बिहार में विकास और सुशासन को नई दिशा देगी, जबकि विपक्ष इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहा है।
