पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात दोलतला इलाके के दोहरिया में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ कार से जा रहे थे तभी एक संदिग्ध कार ने उनका रास्ता रोक दिया। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे और बेहद करीब से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रथ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके सीने और पेट में कई गोलियां लगी थीं।
बीजेपी नेताओं ने इस घटना को सुनियोजित राजनीतिक हत्या बताया है। बीजेपी विधायक kaustav Bagchi ने आरोप लगाया कि यह टारगेटेड हमला था और दोषियों की गिरफ्तारी तक पार्टी शांत नहीं बैठेगी। वहीं बीजेपी नेता ने Tarunjyoti Tewari कहा कि टीएमसी ने शांति का माहौल बिगाड़ा है।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी siddu nath Gupta ने बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली गई है, हालांकि उसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। पुलिस को मौके से जिंदा और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच जारी है।
- बीजेपी नेता Agnimitra paul ने दावा किया कि यह हमला भवानीपुर सीट Mamta banarji पर की हार से जुड़ा हो सकता है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी घटना की निंदा करते हुए कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है।
इस घटना के बाद बंगाल की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है। बीजेपी की बड़ी चुनावी जीत के बीच हुई इस हत्या ने राज्य में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
