7 जून से फिर दौड़ेगी जिंदगी: विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के जरिए शुरू होगा वाहनों का परिचालन

भागलपुर, विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद पड़े आवागमन को लेकर लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब 7 जून से सेतु पर वाहनों का परिचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की संयुक्त पहल से क्षतिग्रस्त हिस्से पर चार स्थानों पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीमा सड़क संगठन द्वारा लगाए गए इन बेली ब्रिजों का कई चरणों में सफल ट्रायल भी किया जा चुका है। ट्रायल के सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद प्रशासन ने वाहनों के परिचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

Sponsored Advertisement

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे से विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज के माध्यम से 10 टन तक क्षमता वाले वाहनों का परिचालन संभव होगा। इससे भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को राहत मिलेगी, जो पिछले कई दिनों से वैकल्पिक मार्गों के सहारे यात्रा करने को मजबूर थे।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि बेली ब्रिज वन-वे व्यवस्था पर आधारित है। ऐसे में यातायात को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि वाहनों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सके।

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। बेली ब्रिज पर तीन शिफ्ट में पुलिस बल तैनात रहेगा और 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल भी तैयार रहेगा।

गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। इसके चलते आम लोगों, व्यापारियों और मालवाहक वाहनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब 7 जून से परिचालन शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत; गोतिया पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अति नंदन चौधरी के…

    जामताड़ा के जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता, ग्रुप सी ने मारी बाजी

    जामताड़ा। जिला स्कूल (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *