नाविकों को मिला परिचालन व्यय का चेक, अवैध वसूली पर होगी गिरफ्तारी: डीएम नवल किशोर चौधरी

भागलपुर के बरारी घाट स्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नाविकों के बीच नाव परिचालन व्यय की राशि के चेक का वितरण किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने नाविकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा 50 यात्री क्षमता वाले नावों के पंजीकरण और उनके परिचालन हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन को प्राप्त राशि का वितरण अब चेक के माध्यम से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ नाविक सरकारी सहायता मिलने के बावजूद यात्रियों से अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं। कुछ नाविकों द्वारा सोशल मीडिया पर भी राशि नहीं मिलने की बात कही गई थी, जबकि अब उन्हें भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी नाविक द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित नाव को जब्त कर लिया जाएगा तथा नाविक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Sponsored Advertisement

डॉ. चौधरी ने बताया कि 50 यात्रियों की क्षमता वाले योग्य नाव मालिक, जो अपने नाव का पंजीकरण कराकर परिचालन करना चाहते हैं, वे अपने आवश्यक दस्तावेज नियंत्रण कक्ष में जमा करें। प्रशासन द्वारा मात्र आधे घंटे के भीतर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि छोटी नावों को परिचालन की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि तेज हवा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में उनके पलटने की आशंका अधिक रहती है। यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए केवल निर्धारित मानकों को पूरा करने वाली नावों को ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत; गोतिया पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अति नंदन चौधरी के…

    जामताड़ा के जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता, ग्रुप सी ने मारी बाजी

    जामताड़ा। जिला स्कूल (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *