जामताड़ा में नाबालिग चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 चोरी के मोबाइल बरामद

जामताड़ा: मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाते हुए जामताड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले का खुलासा शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम राजा ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

 

Sponsored Advertisement

एसडीपीओ ने बताया कि जामताड़ा थाना में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले की जांच के लिए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस ने देवघर जिले के ताराजोरी गांव में छापेमारी की, जहां से 16 वर्षीय एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। वह रात के अंधेरे में घरों और दुकानों की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करता और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर लेता था।

 

एसडीपीओ वसीम राजा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी अकेले काम नहीं करता था। उसके पीछे एक सक्रिय गिरोह होने की आशंका है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किए जाने की संभावना है।

 

इस कार्रवाई में जामताड़ा थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने लोगों से अपने मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत; गोतिया पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अति नंदन चौधरी के…

    जामताड़ा के जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता, ग्रुप सी ने मारी बाजी

    जामताड़ा। जिला स्कूल (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *