शराब कारोबारी के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर SSP ने किया निलंबित

मुजफ्फरपुर में पूर्ण शराबबंदी के बीच पुलिसकर्मी और शराब कारोबारी के कथित मेलजोल का मामला सामने आया है। औराई थाना के डायल 112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक यानी ASI विपिन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई।

जांच के दौरान वीडियो में ASI के साथ दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान औराई थाना क्षेत्र के शराब कारोबारी दिलचंद राय के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दिलचंद राय के खिलाफ शराब बरामदगी से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में आरोपित है।

Sponsored Advertisement

मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-1 के स्तर से कराई गई। जांच रिपोर्ट में शराब कारोबारी के साथ ASI के इस तरह के मेलजोल को पुलिस सेवा की गरिमा और विभागीय अनुशासन के विपरीत माना गया। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश मिश्रा ने ASI विपिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि शराब कारोबारी या माफिया से अनावश्यक संपर्क और मेलजोल पुलिस पदाधिकारी के संदिग्ध एवं अनुशासनहीन आचरण को दर्शाता है। ऐसे आचरण से पुलिस सेवा की गरिमा और कर्तव्यनिष्ठा प्रभावित होती है तथा पुलिस की छवि भी धूमिल होती है।

फिलहाल ASI विपिन सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आगे जारी रहेगी। इस मामले ने शराबबंदी वाले बिहार में पुलिसकर्मियों के शराब कारोबारियों से कथित संपर्क और विभागीय अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

अभिजीत सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, भाजपा नेताओं ने एसपी को सौंपा आवेदन

सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने पुलिस…

पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, पंचायतों के मुखिया ने मांगी अपात्र परिवारों की सूची

भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) आवास प्लस 2024 के सर्वे और लाभार्थियों की सूची को लेकर सबौर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अपात्र परिवारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *