गया में कुएं में जहरीली गैस से चार की मौत, बचाने पहुंचे फायरमैन भी हुए बेहोश

गया: बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड स्थित गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में सिंचाई के लिए कुएं में बोरिंग का सेक्शन जोड़ने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान चमारी मांझी, दिलचंद मांझी, विकास चौधरी और विजय चौधरी के रूप में हुई है। चमारी मांझी और दिलचंद मांझी पिता-पुत्र थे। बताया गया कि सबसे पहले चमारी मांझी कुएं में उतरे थे। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर उनका बेटा दिलचंद मांझी अंदर गया। इसके बाद विकास चौधरी और विजय चौधरी भी एक-एक कर कुएं में उतरते चले गए। दुर्भाग्य से कोई भी वापस बाहर नहीं आ सका।

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुएं में बोरिंग का सेक्शन जोड़ने का काम चल रहा था। इसी काम के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतरा था, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो दूसरे लोग उसे देखने के लिए अंदर जाते गए। इसी दौरान कुएं में मौजूद जहरीली गैस के कारण सभी बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान रेस्क्यू करने पहुंचे फायरमैन अजीत कुमार भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। हालांकि कुछ देर बाद उनकी हालत सामान्य हो गई।

डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कुएं में उतरने वाले चारों लोगों की दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

अभिजीत सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, भाजपा नेताओं ने एसपी को सौंपा आवेदन

सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने पुलिस…

पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, पंचायतों के मुखिया ने मांगी अपात्र परिवारों की सूची

भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) आवास प्लस 2024 के सर्वे और लाभार्थियों की सूची को लेकर सबौर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अपात्र परिवारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *